Advertisement

एनएसयूआई बैठक: वोट चोरी अभियान हर कॉलेज तक पहुंचेगा

एनएसयूआई जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, “वोट चोरी अभियान” हर कॉलेज तक पहुँचाने का संकल्प

अंबिकापुर|30/08/2025| राजीव भवन, अंबिकापुर में एनएसयूआई (NSUI) सरगुजा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि “वोट चोरी अभियान” को सरगुजा के प्रत्येक कॉलेज तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा जाएगा।

बैठक में तय हुआ कि आने वाले दिनों में हर कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया जाएगा, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और एनएसयूआई की विचारधारा को घर-घर और कक्षा-कक्षा तक पहुँचाया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भाजपा की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज़ किया जाएगा और छात्र हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएँगे।

इस बैठक में एनएसयूआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश बारी, गौतम गुप्ता, आकाश यादव, अभिषेक सोनी, मेघा खांडेकर, ऋषिकेश मिश्रा, अंकित इक्का, अंकित जायसवाल, दीपेश धर, परमेश्वर भगत, अभिनव काशी, ऋषभ जायसवाल, आकाश, संजर नवाज, आयुष, आकिब खान, निर्मल, आयुष गुप्ता, ऋषभ राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47