Advertisement

अंबिकापुर में पीएम जनमन आवास योजना की आवास चौपाल, सीईओ ने दिए समय पर मकान पूर्ण करने के निर्देश

पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत अंबिकापुर जनपद की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई आवास चौपाल

जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, समय पर आवास पूर्ण करने दिए निर्देश

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबिकापुर की ग्राम पंचायत घंघरी, नर्मदपारा एवं सकालो में रविवार को आवास चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए आवास निर्माण की प्रगति जानी और उन्हें निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ग्राम पंचायत घंघरी की चौपाल में समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों शांति/सूदन, पल्लू/सूदन, नधियारो/परशु, बीफनी/सुखाराम एवं दुखनी/भदई को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि समय पर कार्य पूरा करने वाले हितग्राही अन्य लोगों के लिए प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना केवल मकान उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह हर हितग्राही परिवार को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

ग्राम पंचायत नर्मदपारा और सकालो में भी आवास चौपाल आयोजित की गई, जहां अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश हितग्राहियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य हर पात्र परिवार को सुरक्षित पक्का मकान उपलब्ध कराना है, इसलिए समय पर निर्माण कार्य पूरा करना आवश्यक है।

इस अवसर पर एपीओ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला एवं जनपद स्तरीय टीम, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47