शिवसेना नेता रामदास कदम ने महाराष्ट्र में हुए अजित पवार के विमान हादसे को लेकर नया दावा किया है। कदम ने इस हादसे को लेकर NCP सांसद सुनील तटकरे की भूमिका पर संदेह जताया है।
कदम ने सोमवार मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “वे (तटकरे) अपने करीब आने वाले लोगों को खत्म कर देते हैं। मुझे पहली बार पता चला है कि वे डिप्टी CM बनना चाहते थे।
ऐसे में शक पैदा होता है कि कहीं अजित पवार के विमान हादसे में उनकी कोई भूमिका तो नहीं थी। इसलिए इस एंगल से भी जांच होनी चाहिए।
रायगढ़ से लोकसभा सांसद और NCP नेता सुनील तटकरे ने रामदास कदम के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि वे आगे ऐसे आरोपों का जवाब नहीं देंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

















