त्योहारों के दौरान मिलावट पर रोक लगाने के लिए देशभर में चलाए गए अभियान के दौरान 3,280 टन खाने का सामान जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 82 करोड़ रुपए हैं। यह कार्रवाई फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉर्रिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने की है।
FSSAI ने शनिवार को बताया कि 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में 56,431 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान पनीर, घी, दूध और मिठाइयों समेत 11 प्रोडक्ट मानकों पर खरे नहीं उतरे।
















