Advertisement

MP में ED की बड़ी रेड, आबकारी अफसर के घर तड़के छापेमारी

मध्यप्रदेश में ED की बड़ी रेड: मंदसौर में आबकारी अधिकारी बीएल दांगी के घर छापेमारी

MP News: मंदसौर में ED ने जिला आबकारी अधिकारी बीएल दांगी के आवास पर तड़के छापा मारा। वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत ईडी की कार्रवाई से हड़कंप।

MP में ED की बड़ी रेड, आबकारी अफसर के घर तड़के छापेमारी

ट्रांसफर के बाद भी कुर्सी पकड़े अधिकारी के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, जांच में और खुलासे होने की संभावना।

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आबकारी अधिकारी बीएल दांगी के घर पर छापामारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 4 बजे शहर के यश नगर इलाके में उनके निजी आवास पर शुरू हुई।

जानकारी के अनुसार, बीएल दांगी का हाल ही में ट्रांसफर हुआ था, लेकिन वे अभी तक नई पोस्टिंग पर जॉइन नहीं हुए थे और पुरानी कुर्सी पर बने हुए थे। बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई उनके खिलाफ चल रही वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में हो रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छापेमारी के दौरान इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। ईडी की टीम ने किसी को भी घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। कार्रवाई की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, बीएल दांगी के कार्यकाल के दौरान कई आर्थिक लेन-देन में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं। जांच में कथित भ्रष्टाचार और अवैध कमाई से जुड़े दस्तावेज़ों की तलाश की जा रही है।

हालांकि, ईडी की टीम या अधिकारी की तरफ से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

संभावित बड़े खुलासे

दांगी के खिलाफ आर्थिक अनियमितताओं और अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप।

ईडी को जांच में बड़ी रकम या दस्तावेज मिलने की संभावना।

कार्रवाई अन्य अफसरों तक भी पहुँच सकती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47