Advertisement

कमिश्नर डोमन सिंह का सिदावण्ड दौरा: अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

कमिश्नर डोमन सिंह ने लिया सिदावण्ड का जायजा, प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

जगदलपुर, 04 सितम्बर 2025। बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने बुधवार को बकावण्ड विकासखण्ड के अतिवृष्टि प्रभावित सिदावण्ड डूरकाडोंगरी पारा का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

कमिश्नर ने पूर्ण मकान क्षति वाले 03 तथा आंशिक क्षति वाले 06 परिवारों से आवास निर्माण के लिए प्रदत्त मुआवजा राशि की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को राशन, कंबल-चादर, कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बांस-बल्ली जल्द से जल्द देने को कहा ताकि आवास निर्माण में तेजी लाई जा सके।

प्रभावित गांवों के लिए दिए निर्देश

  • फसल क्षति और पशुधन हानि का सर्वेक्षण करने के निर्देश।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • पेयजल स्रोतों की जांच और क्लोरीनेशन सुनिश्चित करने के आदेश।

  • स्वास्थ्य विभाग को गांव में शिविर लगाने का निर्देश।

  • पशुधन विभाग को पालतू पशुओं का उपचार और टीकाकरण कराने को कहा।

  • उचित मूल्य दुकान से प्रभावित परिवारों को एक महीने का खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश।

  • क्षतिग्रस्त सड़क और विद्युत लाइन की मरम्मत कराने के आदेश।

  • तालाब के समीप नाले से पानी निकासी हेतु सीसी नाली निर्माण का निर्देश।

लखमू को दिया नया मकान बनाने का सुझाव

दौरे के दौरान कमिश्नर सिंह ने गांव के बुजुर्ग लखमू मौर्य से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले नए मकान को मजबूत और सुंदर बनाने की समझाइश दी। लखमू ने इस मदद और मार्गदर्शन के लिए कमिश्नर का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47