Advertisement

भोपाल में गणेश विसर्जन: ढोल-ढमाकों संग बप्पा को विदाई, 6 घाटों पर क्रेन से बड़ी मूर्तियों का विसर्जन

भोपाल में गणेश विसर्जन शुरू, ढोल-ढमाकों के साथ बप्पा को विदाई

6 घाटों पर क्रेन से बड़ी मूर्तियों का विसर्जन; 33 जगहों पर कुंड-स्टॉल, शाम को निकलेगा सामूहिक जुलूस

भोपाल।भोपाल में गणेश उत्सव का समापन विसर्जन के साथ शुरू हो गया है। शनिवार सुबह से ही शहर के 6 बड़े घाटों—खटलापुरा, प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़, हथाईखेड़ा डैम, शाहपुरा और आर्च ब्रिज घाट—पर मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है।

बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन के जरिए तालाब में विसर्जित किया जा रहा है, वहीं छोटी प्रतिमाओं के लिए 33 जगहों पर विशेष विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। पूजा-अर्चना और ढोल-ढमाकों के बीच भक्त “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दे रहे हैं।

सुरक्षा और व्यवस्था

नगर निगम, प्रशासन और पुलिस अमला डोल ग्यारस से ही घाटों पर तैनात है। गोताखोर और पुलिस बल 24 घंटे निगरानी रखेंगे। पानी में उतरकर प्रतिमा विसर्जन करने पर रोक है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पूजन सामग्री (निर्माल्य) को तालाब में प्रवाहित न कर अलग से जमा किया जा रहा है। अनुमान है कि इस बार करीब 60 टन फूल-मालाएं और सामग्री इकट्ठी होगी, जिससे जैविक खाद बनाई जाएगी।

सामूहिक जुलूस

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि शाम 7 बजे से सेंट्रल लाइब्रेरी से सामूहिक विसर्जन जुलूस निकलेगा, जो विभिन्न इलाकों से होकर कमलापति घाट पहुंचेगा। इस जुलूस में लगभग 200 झांकियां शामिल होंगी।

ट्रैफिक डायवर्जन

सुबह 8 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद।

शाम 5 बजे से भारत टॉकीज, नादरा बस स्टैंड और अल्पना तिराहा क्षेत्र में सिटी बस और मैजिक वाहनों का प्रवेश बंद।

रात 7 बजे से मुख्य चल समारोह भारत टॉकीज चौराहे से निकलेगा, इस दौरान आसपास के सभी मार्ग बंद रहेंगे।

इंदौर, सीहोर, ग्वालियर और गुना से आने-जाने वाली बसों का संचालन हलालपुरा स्टैंड तक ही होगा।

रेलवे स्टेशन, रोशनपुरा और न्यू मार्केट की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57