छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मंत्री डहरिया की अनुशंसा से आरंग के विभिन्न गांवो में आदर्श ग्राम योजना के तहत होंगे विकास कार्य

रायपुर। नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया है। योजना में शामिल ग्रामों की आवश्यकता के मुताबिक मूलभूत विकास कार्य कराए जाएंगे इसके लिए 40-40 लाख रूपये के कार्य प्रत्येक ग्राम में कराये जायेंगे। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 43 ग्रामों को पिछले वर्षों में इस योजना में शामिल किया गया था। वर्ष 2022-23  में 13  और ग्रामों को इस योजना में शामिल किया गया है, इनमें ग्राम बोडरा, कुहेरा, सेंध, खुटेरी, पचेड़ा, रोको, चकवे, छतौना, कठिया, नवागांव, जुगेशर, और कोटनी  ग्राम शामिल है। इन गांवों को योजना में शामिल किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं ग्रामीणजनों ने हर्ष व्यक्त कर मंत्री डॉ. डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!