Advertisement

बुंदेलखण्ड की भूमि वीरों की भूमि : CM डॉ. मोहन यादव ने बुंदेली समागम में किया सम्मान

बुंदेलखण्ड की भूमि वीरों की भूमि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुंदेली समागम में किया प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल, शनिवार 6 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की भूमि वीरों की भूमि है। बुंदेली भाषा का निरंतर प्रचार हो रहा है। उन्होंने बुंदेलखंड की उत्पत्ति से लेकर ऐतिहासिक और वर्तमान काल तक शौर्य, साहित्य-सृजन, लोक गीत-संगीत के विकास और कलाओं के उन्नयन की विशेषताओं का उल्लेख किया।

डॉ. यादव शनिवार को रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित बुंदेली समागम में विभिन्न प्रतिभाओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि बुंदेली संस्कृति और भाषा समृद्ध है और यह निरंतर लोकप्रिय हो रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आल्हा-ऊदल की वीर गाथाएं आज भी जन-जन में लोकप्रिय हैं। पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा कि बुंदेली कलाकार अपनी मेहनत और प्रतिभा से प्रशंसा के पात्र हैं।

संस्कार चैनल के सीईओ मनोज त्यागी ने मुख्यमंत्री निवास के द्वार पर वैदिक घड़ी की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस अवसर पर अनेक क्रिएटर और इनफ्लुएंसर मौजूद रहे, जो बुंदेली लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं।

कार्यक्रम के संयोजक सचिन चौधरी ने बुंदेली भवन की मांग रखते हुए बुंदेली में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने का आग्रह किया। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और बुंदेली लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों से हुई। कवयित्री सुश्री अनामिका समेत बड़ी संख्या में बुंदेली भाषा प्रेमी उपस्थित रहे।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47