Advertisement

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का विरोध: मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन, कल होगा बंगले का घेराव

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का विरोध: मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन, कल होगा बंगले का घेराव

जगदलपुर सर्किट हाउस में कर्मचारी से मारपीट और गाली-गलौज के मामले में कांग्रेस ने राज्यभर में मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन किया। पार्टी ने उनकी बर्खास्तगी की मांग करते हुए घोषणा की है कि कल रायपुर में मंत्री कश्यप के बंगले का घेराव किया जाएगा।

कांग्रेस का राज्यव्यापी विरोध, मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन

रायपुर, 7 सितम्बर 2025। जगदलपुर सर्किट हाउस में मंत्री केदार कश्यप द्वारा चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के साथी से मारपीट और अपशब्द कहे जाने के विरोध में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी जिलों में मंत्री कश्यप का पुतला दहन किया और उनकी बर्खास्तगी की मांग की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री द्वारा किया गया यह कृत्य अमानवीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जब एक मंत्री सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करेंगे तो आम जनता से न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

कल होगा राजधानी रायपुर में घेराव

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि सोमवार, 8 सितम्बर को राजधानी रायपुर में मंत्री कश्यप के बंगले का घेराव किया जाएगा।

दोपहर 12 बजे गांधी मैदान, कांग्रेस भवन से कांग्रेसजन कूच करेंगे।

कश्यप की बर्खास्तगी की मांग को लेकर यह प्रदर्शन राज्यस्तरीय होगा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक कर्मचारी का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के कर्मचारियों और जनता की अस्मिता का सवाल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47