भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के नए बॉलिंग कोच होंगे। वे साउथ अफ्रीका के एरिक सिमंस की जगह लेंगे। मोहित हेड कोच जहीर खान के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होने वाले पहले सदस्य होंगे।
CSK के लिए 4 सीजन खेले
मोहित शर्मा CSK के लिए चार IPL सीजन खेल चुके हैं। CSK के लिए उन्होंने IPL में 48 मैच खेले, जबकि अब खत्म हो चुकी चैंपियंस लीग टी-20 में भी टीम की ओर से 10 मुकाबले खेले।
उन्होंने IPL करियर की शुरुआत 2013 में CSK के साथ की थी। 2014 में उन्होंने 16 मैचों में 23 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती। 2013 के अपने पहले IPL सीजन में भी उन्होंने 15 मैचों में 20 विकेट लिए थे।















