Advertisement

आरक्षक और उप निरीक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी

आरक्षक और उप निरीक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी

आठ हजार से अधिक पदों पर भर्ती, इस माह से शुरू होगी प्रक्रिया

मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस माह से 7,500 आरक्षक और 500 उप निरीक्षक सहित 8,000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। विज्ञापन जल्द जारी होगा।

उज्जैन। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने आरक्षक और उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। पूरे प्रदेश में 8,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रक्रिया इसी माह से प्रारंभ होगी।

 

पदों का विवरण

आरक्षक (Constable) : 7,500 पद

उप निरीक्षक (Sub Inspector) : 500 पद

इसके अलावा लिपिकीय संवर्ग में 500 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन और परीक्षा की तैयारी

भर्ती का विज्ञापन एक सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

योजना है कि लिखित परीक्षा इसी वर्ष करवाई जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और उप निरीक्षकों के लिए साक्षात्कार भी शामिल होगा।

इस बार शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक भी प्रावीण्य सूची (Merit List) में जोड़े जाएंगे।

लंबा इंतजार खत्म

छह माह से यह भर्ती प्रक्रिया रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन को लेकर अटकी हुई थी। सरकार ने अन्य परीक्षाओं में पंजीयन को अनिवार्य रखा है, लेकिन पुलिस भर्ती में अब पंजीयन जरूरी नहीं रहेगा। इस संबंध में नियमावली जारी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि आगामी तीन वर्षों में 22,500 आरक्षकों की भर्ती की जाएगी।

इस वर्ष भर्ती परीक्षा ESB के माध्यम से होगी।

अगले दो वर्षों में भर्ती परीक्षा पुलिस भर्ती बोर्ड से कराई जाएगी।

युवाओं के लिए अवसर

गौरतलब है कि उप निरीक्षक भर्ती सात साल बाद हो रही है। इस बीच परीक्षा की तैयारी करने वाले कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा पार हो गई थी। नई भर्ती प्रक्रिया उनके लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47