“विद्युत विभाग ने दी सौगात: अनुकम्पा नियुक्त कर्मचारियों को पदोन्नति और नियमितीकरण”

विद्युत विभाग में अनुकम्पा नियुक्त कर्मचारियों को पदोन्नति और नियमितीकरण का लाभ

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

अम्बिकापुर, 20 सितम्बर 2025। विद्युत विभाग ने अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए उन्हें पदोन्नति और नियमितीकरण का लाभ प्रदान किया है। मुख्य अभियंता अम्बिकापुर कार्यालय से जारी आदेशों के अनुसार 30 से अधिक चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को उनकी सेवा अवधि और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के आधार पर पुनर्पदांकित किया गया है।

यूनियन की पहल पर त्वरित कार्रवाई

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन ने 8 अगस्त को मुख्य अभियंता श्री यशवंत शिलेदार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री आवेदन कुजूर और अधीक्षण अभियंता श्री आर.के. मिश्रा से भेंट कर अनुकम्पा नियुक्त कर्मचारियों की सूची सौंपी थी। यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने त्वरित पहल की और सेवा अभिलेखों की जांच कर पात्र कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं पदोन्नति आदेश जारी किए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

किन कर्मचारियों को मिला लाभ?

6 महिला कनिष्ठ भृत्य

9 लाइन परिचारक

15 परिचारक (वर्ग-3)

इन सभी को क्रमशः भृत्य, लाइन परिचारक वर्ग-3 और लाइन परिचारक वर्ग-2 में पुनर्पदांकित किया गया है।

जिलेवार आँकड़े – सरगुजा से 6, सूरजपुर से 5, बलरामपुर से 3, कोरिया से 2 और जशपुर से 14 कर्मचारी इस लाभ से लाभान्वित हुए हैं।

वेतनमान में वृद्धि से खुश कर्मचारी

पदोन्नति और नियमितीकरण से इन कर्मचारियों का वेतनमान बढ़ेगा और उन्हें अन्य सेवा लाभ भी प्राप्त होंगे। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर है।

यूनियन ने जताया आभार

जनता यूनियन ने मुख्य अभियंता कार्यालय को धन्यवाद पत्र सौंपा और प्रत्यक्ष भेंट कर आभार व्यक्त किया।

यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष जे.पी. पटेल और क्षेत्रीय अध्यक्ष यतींद्र गुप्ता ने कहा कि –

“कर्मचारी हित में मुख्य अभियंता की संवेदनशीलता सराहनीय है। प्रबंधन और यूनियन मिलकर आगे भी कर्मचारियों के हितलाभ सुनिश्चित करेंगे।”