Advertisement

आनंद यादव बने छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री

आनंद यादव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बने प्रदेश महामंत्री

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने आनंद यादव को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया। आनंद यादव ने संघ में तहसील, ब्लाक और जिला स्तर पर कार्य किया है और कर्मचारियों के हितों के लिए समर्पित रूप से कार्यरत रहे हैं।

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पावन शर्मा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए स्वास्थ्य विभाग, अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 आनंद यादव (निवासी गोधनपुर) को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया।

आनंद यादव संघ में सदस्य रहते हुए तहसील अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष और सरगुजा जिला अध्यक्ष (अम्बिकापुर) के पदों पर कुशल नेतृत्व प्रदान कर चुके हैं। इनके समर्पण और सेवाभाव को देखते हुए संगठन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन्हें उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जा चुका है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आनंद यादव की नियुक्ति से प्रदेश एवं सरगुजा संभाग के साथियों और कर्मचारियों में उत्साह और हर्ष की लहर देखी गई। नियुक्ति पर कई वरिष्ठ नेताओं और सहयोगियों जैसे रंजीत सारथी, दिनेश कश्यप, संजय यादव, सुधीर राणा, संतोष दुबे, बृजेश मिश्रा, मुकेश झलरिया, विकास गुप्ता, माधुरी जयासवाल, अर्चना पाठक, बजरंग दास, विजय गुप्ता, पी.एन. सिंह, प्रशांत गुप्ता, देवीदयाल चौधरी, अमरिष कश्यप, अमित सिसौदिया आदि ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी।

नियुक्त होने पर आनंद यादव ने संगठन और सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के सुख-दुःख में सदैव शामिल रहेंगे और उनके हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।

 

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57