Advertisement

अम्बिकापुर में सड़क दुर्दशा पर युवा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाया घोर भ्रष्टाचार का आरोप

अम्बिकापुर में सड़क दुर्दशा पर युवा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाया घोर भ्रष्टाचार का आरोप

अम्बिकापुर शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की सड़कों की खराब स्थिति के विरोध में युवा कांग्रेस ने पीजी कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन और सांकेतिक चक्काजाम किया।

अम्बिकापुर/सुरगुजा, 20 सितम्बर 2025। अम्बिकापुर शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की सड़कों की दुर्दशा के विरोध में युवा कांग्रेस अम्बिकापुर ब्लॉक ने पीजी कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन और सांकेतिक चक्काजाम किया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर बने गड्ढों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के चुनाव निशाना कमल फूल के फोटो लगाकर डबल इंजन सरकार के प्रति रोष जताया।
सड़कों की खराब स्थिति ने नगरवासियों के लिए यातनापूर्ण माहौल पैदा कर दिया है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो गई है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के कारण मरम्मत कार्य लंबित है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शुभम जायसवाल ने कहा कि अम्बिकापुर की करीब 70 प्रतिशत सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रिपल इंजन की सरकार का विकास का नारा केवल छलावा है और भाजपा की सरकारें भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली भावनाशून्य हो चुकी है और नागरिकों के लिए नारकीय परिस्थितियाँ बन गई हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि वे विभिन्न निधियों जैसे सांसद निधि, विधायक निधि, महापौर एवं पार्षद निधि तथा डीएमएफ फंड से सड़क मरम्मत सुनिश्चित करें।

धरना प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिंहा, विनय शर्मा, और अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा शामिल थे। यह धरना करीब डेढ़ घंटे तक चला।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47