Advertisement

युवा कांग्रेस-NSUI ने सरगुजा में किया उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन, लगाया भ्रष्टाचार संरक्षण का आरोप

युवा कांग्रेस-NSUI ने सरगुजा में किया उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन

सरगुजा, 21 सितम्बर। खेल विभाग में भ्रष्टाचार और नकली डिग्री मामले को उजागर करने वाले युवा कांग्रेस और NSUI पदाधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किए जाने के विरोध में रविवार को सरगुजा जिले के घड़ी चौक पर युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया।

युवा कांग्रेस के भावेश शुक्ला ने हाल ही में बस्तर ओलंपिक में करोड़ों रुपए के ट्रैकसूट घोटाले का खुलासा किया था, जबकि NSUI रायपुर इकाई के जिलाध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने नकली मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। पदाधिकारियों का आरोप है कि दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के युवा और छात्र नेताओं के खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज कराए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा और NSUI जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने किया। झा ने कहा कि प्रदेश सरकार अधिकारियों को आगे कर जायज मांगों का दमन कर रही है और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। वहीं जायसवाल ने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है और यदि झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो युवा कांग्रेस और NSUI उग्र आंदोलन करेंगे।

पुतला दहन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से रैली भी निकाली। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, हिमांशु जायसवाल, विष्णु सिहदेव, आलोक सोह, गुरुप्रीत सिद्धू, नीतीश चौरसिया, राजनोश सिंह, सतीश बारी, NSUI विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57