Advertisement

अंबिकापुर में जिला स्तरीय दिव्यांगजन शिविर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल बोले – योजनाओं का लाभ सबको मिलेगा

दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने अंबिकापुर में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों से मिलकर योजनाओं का लाभ लेने किया प्रेरित

अंबिकापुर, 25 सितम्बर 2025/सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा राजमोहिनी देवी भवन अंबिकापुर में जिला स्तरीय दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा कि “दिव्यांगता विकास में बाधा नहीं बनेगी, शासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि आप सबको योजनाओं का पूरा लाभ मिले।”

मंत्री श्री अग्रवाल ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं और सभी को सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन राशि समय पर मिले। उन्होंने शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों से सीधे संवाद कर उनकी जरूरतें जानीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शिविर में किए गए कार्य

  • राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यू.डी.आई.डी. कार्ड हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।

  • 12 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड, 04 का राशन कार्ड, 06 का आयुष्मान कार्ड तथा 109 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यू.डी.आई.डी. कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया।

  • सहायक उपकरण वितरण : 13 ट्रायसायकल, 14 व्हीलचेयर, 06 श्रवण यंत्र और 03 सेंसर छड़ी प्रदान की गई।

शिविर में नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे|

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57