Advertisement

बड़ा हादसा: कुएं से 19 लोग बचाए गए, 3 का शव बरामद, 13 लोग लापता, बचाव अभियान जारी 

बड़ा हादसा: कुएं से 19 लोग बचाए गए, 3 का शव बरामद, 13 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल से 120 किलोमीटर दूर विदिशा (Vidisha) जिले के गंजबासौदा में गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. लाल पठार गांव में एक कुएं में बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने पहुंचे लोगों की भीड़ की वजह से कुआं धंस गया, जिसके चलते करीब 30 से ज्यादा लोग अंदर जा गिरे. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम के जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अब तक तकरीबन 16 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. अब भी 13 लोग लापता हैं, जबकि तीन की मौत हो चुकी है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं. हादसे के तुरंत बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को भोपाल से बचाव कार्य के लिए रवाना किया. साथ ही, मुख्यमंत्री ने तमाम बड़े अधिकारियों से बात कर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए कहा. विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भोपाल से रवाना होकर मौके पर पहुंचे और लगातार राहत और बचाव कार्य निगरानी करते रहे. जानिए, कैसे हुआ यह हादसा? दरअसल, गंजबासौदा के लाल पठार गांव में शाम 6:00 बजे 14 साल का लड़का एक कुएं में गिर गया था. तकरीबन 30 फीट गहरे कुएं में 10 से 15 फीट तक पानी था. बच्चे के गिरने के बाद लोगों की भीड़ उसे बचाने के लिए कुएं के आस-पास पहुंच गई. कुएं को ऊपर सीमेंटेड स्लैब से ढका गया था. लोगों की भीड़ के वजन से अचानक स्लैब टूट गया और कुआं धंस गया. इसके चलते 30 से ज्यादा लोग कुएं में गिर गए. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे जेसीबी समेत अन्य मशीनों के जरिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उधर, रात तकरीबन 11 बजे राहत कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी जमीन के धंसने से गिर गया. राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा में अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी के मौके पर मौजूद थे इसलिए उन्होंने विवाह स्थल को ही कंट्रोल रूम बना दिया. वहीं से पूरे मामले की निगरानी करते हुए उन्होंने आईजी, कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी समेत तमाम अधिकारियों को वहां भेज दिया. मुख्यमंत्री ने घटना के बारे में और जानकारी देते हुए ट्वीट किया,

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47