Advertisement

LPG गैस सिलेंडर से लेकर रेल टिकट तक आज से बदले गए ये नियम, आम आदमी के जेब पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। Rule Change 1st October: आज से अक्टूबर माह की शुरुआत हो गई है।नया महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आता है। कई वित्तीय नियमों के साथ कई चीजों की कीमतों में भी बदलाव होता है। इन बदलाव का आम जनता की जेब पर असर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन चीजों में बदलाव हुए हैं।

LPG सिलेंडर हो गया महंगा- 
इस बार अक्टूबर के पहले दिन कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस और पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमत में इजाफा किया गया है और ये दिल्ली से मुंबई तक महंगा हो गया है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत आज से 1595.50 रुपये होगी। हालांकि, 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रेल टिकट के बुकिंग नियम में बदलाव- आज 1 अक्टूबर से रेलवे टिकट बुक करने के नियम भी बदल गए हैं। जिसके तहत अब ऑनलाइन रिजर्वेशन खुलते ही पहले 15 मिनट में सिर्फ वही लोग टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा है। जिससे टिकट दलालों पर लगाम कसने की कोशिश की गई है।

UPI ट्रांजेक्शन में बदलाव- आज से यूपीआई का कलेक्ट रिक्वेस्ट या पुल ट्रांजेक्शन फीचर बंद हो जाएगा। यह कदम डिजिटल पेमेंट्स में सुरक्षा बढ़ाने और वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

NPS में न्यूनतम योगदान बढ़ा- नेशनल पेंशन सिस्टम में न्यूनतम हर माह का आंशिक योगदान 500 रुपये था। जिसे बढ़ाकर अब एक हजार रुपये कर दिया गया है।

बैंक हॉलिडे- त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में इस महीने बैंकों की 21 दिन छुट्टियां रहेंगी। गांधी जयंती, दशहरा और दीवाली समेत कई त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57