Advertisement

शहर में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात, सनकी युवक ने युवती पर किया जानलेवा हमला, मचा हड़कंप

अंबिकापुर। अम्बिकापुर से दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे की युवती बुरी तरह घायल हो गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

बता दें कि, यह पूरा मामला चोपड़ापारा काली मंदिर स्थित पेट्रोल पंप के पास का है। जहां एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने युवती के पेट में वार करने की कोशिश की, लेकिन युवती ने बचाव के दौरान हाथ आगे कर लिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आई। इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवती को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दिनदहाड़े चाकूबाजी की यह वारदात अम्बिकापुर शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, खासकर जब लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57