Advertisement

अंबिकापुर कलेक्टर की समय-सीमा बैठक संपन्न, एग्रिस्टेक सर्वे में तेजी और राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक संपन्न: लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, एग्रिस्टेक सर्वे में तेजी लाने पर जोर

अंबिकापुर, 07 अक्टूबर 2025। कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर ने एग्रिस्टेक किसान पंजीयन और डीसीएस सर्वे की जानकारी ली। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्वे कार्य में लगे अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य की नियमित समीक्षा करें और शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि एग्रिस्टेक सर्वे कार्य में तेजी लाकर किसानों का सटीक डाटा तैयार किया जाए।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सीमांकन, डायवर्सन, अविवादित व विवादित नामांतरण, बंटवारा, खाता विभाजन और भूमि अर्जन जैसे लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में गंभीरता से निराकृत करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर भोसकर ने कहा कि अंबिकापुर शहर की सड़कों की स्थिति में सुधार लाना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी गड्ढों की मरम्मत तत्काल की जाए, ताकि आम नागरिकों को असुविधा न हो।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि “इस योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचे।” उन्होंने अधिकारियों को लोगों को जागरूक करने और योजना के लाभों की जानकारी देने को कहा।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक,  राम सिंह ठाकुर, अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर डी.एन. कश्यप, सभी एसडीएम तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47