Advertisement

हिमाचल प्रदेश: बरठीं में भारी बारिश के चलते निजी बस पर लैंडस्लाइड, 15 की मौत की आशंका; CM सुक्खू ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश: बरठीं में भारी बारिश के चलते निजी बस पर लैंडस्लाइड, 15 की मौत की आशंका; CM सुक्खू ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बरठीं के पास भारी बारिश के कारण निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार 15 लोगों की मौत की आशंका है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया।

हिमाचल प्रदेश, 07 अक्टूबर 2025। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं, भलू क्षेत्र में भारी बारिश के चलते संतोषी नामक निजी बस भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में आ गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे, और अब तक 15 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। भल्लू पुल के पास पूरी पहाड़ी टूट कर बस के ऊपर गिर गई, जिससे बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना शाम 6:25 बजे हुई। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन मलबा ज्यादा होने के कारण कार्य में कठिनाई आ रही है। जेसीबी मशीन और एंबुलेंस मौके पर सक्रिय हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने, और घायलों का तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिमला से लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। राष्ट्रपति ने भी इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया।

हिमाचल प्रदेश के इस भूस्खलन हादसे से पूरे राज्य में अफरातफरी का माहौल है और प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है|

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57