Advertisement

IAS Transfer List UP 2025: उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के पद बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। नियुक्ति एवं कार्मिक अनुभाग द्वारा जारी इस प्रशासनिक सर्जरी को राज्य में विकास योजनाओं को गति देने और सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नई तबादला सूची के अनुसार कई जिलों और निगमों में शीर्ष स्तर पर बदलाव किए गए हैं —

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • श्रीमती सेल्वा कुमारी जे. को महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • श्री समीर वर्मा, सचिव नियोजन विभाग एवं महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश शासन, अपने पद पर बने रहेंगे।
  • श्री प्रभु नारायण सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • श्री मासूम अली सरवर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड बनाया गया है।
  • श्री आशीष कुमार, विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, अब प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम होंगे।
  • श्री सुधीर कुमार को नगर आयुक्त, कानपुर नगर का दायित्व सौंपा गया है।
  • श्री अमित उपाध्याय को मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली नियुक्त किया गया है।
  • श्रीमती अंजुलता, सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, अब मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली के पद पर स्थानांतरित की गई हैं।

शासन के सूत्रों के अनुसार, इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक गतिशील और पारदर्शी बनाना है ताकि राज्य में चल रही विकास योजनाओं का क्रियान्वयन तेज़ी से हो सके।

सूत्रों का कहना है कि यह कदम आगामी वित्तीय वर्ष की विकास प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि विभागीय समन्वय और निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47