छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मुख्यमंत्री ने अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के लिए चादर और अकीदत के फूल रवाना किए

देश और प्रदेश के लिए मांगी सुख, समृद्धि और खुशहाली की दुआ
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को यहां अपने निवास कार्यालय से अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की दरगाह शरीफ के लिए चादर और अकीदत के फूल रवाना किए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर अपनी ओर से चादर और फूल पेश करने के लिए एल्डरमैन श्री नईम रज़ा और श्री फहीम खान को प्रदान किया। श्री नईम ने बताया की चादर को रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर 40 लोगों के दल के साथ अजमेर शरीफ जायेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा भेजी जा रही यह चादर उर्स के मौके पर दरगाह गरीब नवाज अजमेर शरीफ में पेश की जाएगी। साथ ही देश और छत्तीसगढ़ की अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दुआएं की जाएगी।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!