Advertisement

CM Yogi Ghazipur Visit: सीएम योगी आज गाजीपुर में करेंगे सिद्धपीठ हथियाराम मठ व भुड़कुड़ा मठ में पूजा-अर्चना

CM Yogi Ghazipur Visit: सीएम योगी आज गाजीपुर दौरे पर, करेंगे हथियाराम मठ व भुड़कुड़ा मठ में पूजा-अर्चना

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (11 अक्टूबर, शनिवार) गाजीपुर के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे जिले के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों—प्राचीन सिद्धपीठ हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ—का भ्रमण करेंगे।

सीएम योगी दोपहर 12 बजे हथियाराम मठ पहुंचेंगे, जहां वे 900 साल पुरानी बुढ़िया माई (दुर्गा जी) की पूजा-अर्चना करेंगे। यह जानकारी हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लगभग डेढ़ घंटे तक मठ में रुकेंगे और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद मुख्यमंत्री भुड़कुड़ा मठ जाएंगे, जहां वे स्वर्गीय बाबा रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। डीएम अविनाश कुमार, एसपी इरज राजा, एमएलसी विशाल सिंह, जखनियां विधायक बेदीराम और एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47