Advertisement

Instagram Reels AI Dubbing Feature: अब रील्स होंगी हिंदी समेत कई भाषाओं में, Meta का बड़ा अपडेट

Instagram Reels में आया नया AI Dubbing फीचर, अब रील्स होंगी आपकी भाषा में!

टेक डेस्क | प्रदेश खबर
Meta ने Instagram और Facebook पर एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिससे अब यूजर्स अपनी Reels को हिंदी समेत कई भाषाओं में डब कर सकेंगे। यह फीचर Meta के एडवांस AI सिस्टम से संचालित है, जो रियल टाइम में वीडियो की भाषा बदलकर क्रिएटर की आवाज़, टोन और बोलने की शैली (Voice & Tone) को बरकरार रखता है।

Meta के सीईओ Mark Zuckerberg ने खुद इस फीचर की घोषणा की और बताया कि अब Reels को ग्लोबल ऑडियंस तक अपनी भाषा में पहुंचाना संभव हो जाएगा।
Instagram के हेड Adam Mosseri ने एक डेमो वीडियो के ज़रिए दिखाया कि यह टूल कैसे तुरंत रील्स को हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली में बदल देता है — वह भी इतने नैचुरल तरीके से कि दर्शक को ट्रांसलेशन का एहसास ही नहीं होता।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

AI-पावर्ड यह टूल लिप-सिंक (Lip Sync) विकल्प के साथ आता है, जिससे होंठों की मूवमेंट ट्रांसलेटेड आवाज़ से मेल खाती है।
यह फीचर अभी उन क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है जिनके पास पब्लिक अकाउंट या 1,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। रील अपलोड करते समय उन्हें “Translate your voice with Meta AI” का ऑप्शन दिखाई देगा।

हर डब किए गए वीडियो पर “Translated with Meta AI” का लेबल भी होगा। अगर कोई यूजर मूल ऑडियो में वीडियो देखना चाहता है, तो वह सेटिंग्स में जाकर “Do not translate” विकल्प चुन सकता है।

इसके साथ ही Meta ने भारत में Instagram का इंटरएक्टिव Map फीचर भी जारी किया है। इससे यूजर्स अब आसपास के Reels, Stories और Posts लोकेशन के आधार पर देख और शेयर कर सकते हैं।
इसमें सेलेक्टिव लोकेशन शेयरिंग, पैरेंटल कंट्रोल्स और प्राइवेसी इंडिकेटर्स जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

Meta का यह कदम कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भाषा की बाधा तोड़ने वाला बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। अब भारत जैसे बहुभाषी देश में Reels बनाना और देखना दोनों ही और आसान हो जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57