Advertisement

हापुड़ में प्रेमिका के लिए युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, शादी न होने पर दी जान देने की धमकी

हापुड़ में प्रेमिका के लिए युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, शादी न होने पर दी जान देने की धमकी — पुलिस ने कराया नीचे

हापुड़। मोहब्बत में लोग क्या-क्या नहीं कर बैठते, इसका एक ताज़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश के हापुड़ ज़िले में देखने को मिला। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के भैना गांव में एक युवक प्रेमिका से शादी न हो पाने के ग़म में पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा।

घटना के दौरान युवक बार-बार चिल्ला रहा था कि प्रेमिका के घरवाले उसकी शादी में रोड़ा बन रहे हैं और अगर शादी नहीं हुई तो वह टंकी से कूद जाएगा। कुछ ही देर में गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और युवक को समझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को बहुत समझाया, पर वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसकी प्रेमिका से फोन पर बात कराई। प्रेमिका के समझाने पर युवक ने अंततः टंकी से नीचे उतरने की सहमति दी।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई और प्रेमिका के परिजनों को भी थाने बुलाया गया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक टंकी के ऊपर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है और नीचे बड़ी संख्या में भीड़ जमा है|

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47