छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

जिले में 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगना प्रारंभ

सूरजपुर : जिले में 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगना प्रारंभ

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कलेक्टर, एसपी, डीएफओ, सीईओ ने पुष्पगुच्छ देकर वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों का स्वागत कर हौसला अफजाई की

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला अस्पताल के प्रथम तल स्थिति मीटिंग हाल में 12 वर्ष से ऊपर के बच्चो को वैक्सिन लगनी प्रारंभ हो गई है.। बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स टीके लगाए जाएंगे।
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, डीएफओ मनीष कश्यप, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने पुष्पगुच्छ देकर वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों का स्वागत कर हौसला अफजाई की। उन्होंने जिले के सभी पात्र बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगाने अपील किया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीएम रवि सिंह, सीएमएचओ डॉ आरएस सिंह, सिविल सर्जन डॉ शशि तिर्की, सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद थे।
जिला वैक्सीन नोडल अधिकारी अजय मरकाम ने बताया कि प्रथम डोज के चार सप्ताह के बाद इसका द्वितीय डोज लगाया जाएगा। वैक्सीन 12 से 14 वर्ष के बच्चो के लिए है। जिले मे 32450 डोज कॉर्बेवेक्स वैक्सीन की उपलब्धता है। जिले में जिले मे 40080 बच्चों का वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी सिर्फ जिला अस्पताल मे लग रहा है, बाद में फेज वाइज ब्लॉक में भी वैक्सीन लगेगा।

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक ली

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!