Advertisement

Aaj Ka Itihas 25 October: भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत, सुभाष चंद्र बोस हुए थे गिरफ्तार

Aaj Ka Itihas 25 October: भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत, सुभाष चंद्र बोस हुए थे गिरफ्तार

आज का इतिहास: 25 अक्टूबर

भारत और विश्व के इतिहास में 25 अक्टूबर के दिन घटी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं और इस दिन जन्मे/दिवंगत हुए प्रमुख व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

वर्ष घटना
1415 इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।
1812 युद्ध के दौरान अमेरिकी फ्रिगेट ‘यूनाइटेड स्टेट्स’ ने ब्रिटिश पोत ‘मैसिडोनिया’ पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1917 बोल्शेविकों (कम्युनिस्टों) के नेता व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली, जो रूसी क्रांति की एक महत्वपूर्ण घटना थी।
1924 भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल भेज दिया।
1951 स्वतंत्र भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई, जो अगले वर्ष 1952 तक चले।
1962 अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1964 अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
1971 संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
1995 तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
2000 अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस लौटा।
2005 ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
2007 मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा
2009 बगदाद में हुए बम धमाकों से 155 लोगों की मौत और 721 घायल हुए।
2013 नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

25 अक्टूबर को जन्मे प्रमुख व्यक्ति

वर्ष व्यक्ति का नाम प्रसिद्धि
1881 पाब्लो पिकासो स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार।
1911 घनश्यामभाई ओझा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
1920 बरकतुल्लाह ख़ान राजस्थान के पूर्व छठवें मुख्यमंत्री।
1937 शारदा हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।

25 अक्टूबर को हुए प्रमुख निधन

वर्ष व्यक्ति का नाम प्रसिद्धि
2003 पाण्डुरंग शास्त्री अठावले प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।
2012 जसपाल भट्टी प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
2018 शिवेन्दर सिंह सिन्धू मणिपुर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल।
2019 दिलीपभाई रमणभाई पारिख गुजरात के पूर्व 13वें मुख्यमंत्री।