Advertisement

28 October History: बिल गेट्स का जन्मदिन, स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी का अनावरण और चेकोस्लोवाकिया की आज़ादी

28 अक्टूबर: इतिहास में आज का दिन (भारत और विश्व)

28 अक्टूबर का दिन भारतीय और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है। आज ही के दिन न्यूयॉर्क में ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का लोकार्पण हुआ था और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का जन्म हुआ था।

आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ

वर्ष घटना
1886 अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का न्यूयॉर्क के लिबर्टी आइलैंड पर औपचारिक अनावरण किया।
1891 जापान में आए भयानक भूकंप से लगभग 7,300 लोगों की मौत हुई थी।
1918 ऑस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1954 प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला।
1955 माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का जन्म हुआ।
1963 भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर उर्जित पटेल का जन्म हुआ।
1998 इंटरपोल की 67वीं आमसभा आतंकवाद और संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त हुई।
2001 जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आए।
2004 बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता चला।
2009 पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके में 117 लोगों की मौत हुई और 213 घायल हुए।
2013 लोकप्रिय उपन्यासकार और ‘हंस’ पत्रिका के संपादक राजेन्द्र यादव का निधन हुआ।
2021 प्रख्यात ऑन्कोलॉजिस्ट और क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के संस्थापक निदेशक माधवन कृष्णन नायर का निधन हुआ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47