Advertisement

छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ को मिला 1 करोड़ इनाम, सीएम मोहन यादव की घोषणा

विश्वकप विजेता क्रांति गौड़ को MP सरकार देगी ₹1 करोड़, सीएम बोले— छतरपुर की बेटी ने बढ़ाया गौरव

भोपाल। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 विजेता क्रांति गौड़ को मध्यप्रदेश सरकार ₹1 करोड़ का इनाम देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल में इस घोषणा के साथ कहा कि छतरपुर की बेटी ने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

क्रांति गौड़ का सफर संघर्षों से भरा रहा है। पिता पुलिस विभाग में सस्पेंड रहे, आर्थिक स्थिति कमजोर थी। भाई मयंक ने नौकरी कर बहन का क्रिकेट सपना जिंदा रखा, वहीं मां नीलम गौड़ ने उसके लिए अपने गहने तक बेच दिए। आज बेटी ने उसी त्याग का सम्मान लौटाया है।

क्रांति ने वीडियो कॉल पर परिवार से कहा— “हमारा सपना पूरा हो गया।” गांव में रविवार रात से ही जीत का जश्न जारी है। ग्रामीणों ने घरों में एलईडी लगाकर मैच देखा और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसी कार्यक्रम में “समाधान योजना 2025–26” की भी शुरुआत की, जिससे बिजली उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिलों पर अधिभार में राहत मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47