Advertisement

सूरजपुर : जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले मिलर्स पर की छापेमार कार्यवाही।

जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले मिलर्स पर की छापेमार कार्यवाही

8155 क्विंटल धान तथा 3961 क्विंटल चावल जप्त
सूरजपुर/ 06 मार्च 2021/ कलेक्टर  रणबीर शर्मा के निर्देश पर आज जिला स्तरीय जांच दल द्वारा एफसीआई में चावल जमा करने हेतु अनुबंध नहीं कराये जाने एवं कस्टम मिलिंग पंजीयन कार्य में लापरवाही बरतने वाले मिलर्स पर  जिला प्रषासन की संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्यवाही किया गया। संयुक्त कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी के नेतृत्व में मेसर्स जय हनुमान एग्रो सिड्स राईस मिल ग्राम शशीपुर के जांच किया गया । जांच के  समय मिल के कर्मचारियो द्वारा उपलब्ध स्टाॅक के संबंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने के कारण राईस मिल को सील किया गया। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

  डिप्टी कलेक्टर  वहीदुर्रहमान द्वारा मेसर्स जिंदल एग्रो प्रोडक्ट केशवनगर की जांच किया गया। अनुविभागीय अधिकारी सूरजपुर  पुष्पेन्द्र शर्मा के नेतृृत्व में जांच दल द्वारा कृष्णा एग्रो प्रोडक्ट शशीपुर में छापेमारी कर बिना रिकार्ड के 5719 क्विं. धान तथा 1362 किक्ं. भण्डारित चावल जप्त किये गये। नवपदस्थ खाद्य अधिकारी सूरजपुर  विजय किरण के नेतृत्व में पवन आॅयल एवं राईस मिल अजिरमा की जांच में 224 क्ंिव. धान 10 क्विं. चावल दर्ज स्टाॅक से अधिक पाया गया जिसे मौके से जप्त कर राईस मिलर को सुपूर्द किया गया। तहसीलदार सूरजपुर के नेतृत्व में जांच दल द्वारा मेसर्स गणेश सत्या राईस मिल तेलाईकछार में 2212.46 क्ंिव. धान तथा 2589 क्विं. चावल जप्त किया गया है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि कस्टम मिलिंग मंें लापरवाही बरतने वाले राईस मिलर्स पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। छापेमारी के दौरान जिला प्रशासन द्वारा गठित पूरी टीम सक्रीयता के साथ कार्यवाही करने में जुटी रही।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47