Advertisement

मिर्जापुर में बड़ा ट्रेन हादसा: गंगा स्नान से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत

मिर्जापुर में भीषण ट्रेन हादसा: गंगा स्नान से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत

 

मिर्जापुर। चुनार जंक्शन पर आज सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि गोमो-प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरने के बाद कुछ यात्री गलत दिशा से रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रही कालका मेल की चपेट में आने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार सभी मृतक गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालु थे। हादसा सुबह लगभग 9 बजे के आसपास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर एसडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गए, जिससे देखने वालों का कलेजा दहल उठा। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47