Advertisement

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, रायपुर में 31 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम 13 डिग्री तापमान

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, रायपुर में 31 डिग्री और अंबिकापुर में 13 डिग्री तापमान; चार दिनों में और गिरेगा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। बारिश पूरी तरह थम चुकी है और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की मात्रा में कमी दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के किसी भी इलाके में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। 7 नवंबर को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो दिनों में भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिनों में तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभागों में अब रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। लोग अब पंखे और एसी बंद कर रजाई-कंबल का इस्तेमाल करने लगे हैं।


मौसम विभाग का अनुमान

  • आसमान साफ रहेगा

  • अगले चार दिनों में तापमान में गिरावट संभव

  • बारिश की संभावना नहीं

  • सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47