Advertisement

राहुल गांधी ने पचमढ़ी में सीनियर लीडर्स से की मीटिंग, जिला अध्यक्षों को करेंगे संबोधित; CM मोहन यादव बोले- ‘दूल्हा भाग गया’

राहुल गांधी ने सीनियर लीडर्स के साथ की मीटिंग: पचमढ़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को करेंगे संबोधित, CM मोहन यादव बोले- ‘घोड़ी तैयार, दूल्हा भाग गया’

पचमढ़ी/भोपाल।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे पचमढ़ी पहुंचे। हेलीपैड से वे सीधे होटल हाईलैंड रवाना हुए, जहां वे कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के एक सत्र को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के पचमढ़ी पहुंचने से पहले उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, डॉ. गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया और अशोक सिंह मौजूद रहे।

राहुल गांधी करीब 19 घंटे पचमढ़ी में ठहरेंगे और रात में पहाड़ी पर बने रविशंकर भवन (मुख्यमंत्री आवास) में नाइट स्टे करेंगे। रविवार सुबह वे भोपाल के लिए रवाना होंगे, इसके बाद दिल्ली लौटेंगे

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पचमढ़ी आ सकते हैं। उनके नाम से भी रविशंकर भवन में कमरा बुक किया गया है।


सीएम मोहन यादव का तंज – “घोड़ी तैयार, दूल्हा भाग गया”

इस बीच बिहार चुनावी दौरे पर गए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“यहां बिहार में चुनाव चल रहा है, लेकिन राहुल गांधी छुट्टी मनाने पचमढ़ी चले गए हैं। इधर घोड़ी तैयार, बाराती तैयार, लेकिन दूल्हा भाग गया — और उस दूल्हे का नाम है राहुल गांधी।”


राहुल गांधी ने पोस्ट किया मिड-डे मील वीडियो

दिल्ली से रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने श्योपुर के विजयपुर का एक वीडियो अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया। वीडियो में बच्चे जमीन पर रद्दी पर मिड-डे मील खाते नजर आ रहे हैं।
राहुल ने लिखा –

“ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज्जत की थाली तक नसीब नहीं।”

उन्होंने आगे लिखा –

“20 साल की BJP सरकार में बच्चों की थाली तक चुरा ली गई। इनका ‘विकास’ छलावा है, सरकार में आने का असली राज तो ‘व्यवस्था’ है। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को।”


लाइव अपडेट्स से मुख्य बातें

  • जयवर्धन सिंह की पत्नी और बेटा होटल हाइलैंड पहुंचे।

  • बैतूल कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा की पत्नी दीपाली ने राहुल गांधी को अपनी बनाई पेंटिंग भेंट की।

  • गांधी प्रतिमा स्थल पर राहुल गांधी के आने की खबर पर कई लोग पहुंचे, लेकिन वे नहीं आए।

  • भास्कर संवाददाता विजय सिंह बघेल ने होटल से लाइव अपडेट दिए

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47