Advertisement

भोपाल निगम कमिश्नर के नाम पर ठगी की कोशिश

भोपाल निगम कमिश्नर के नाम पर ठगी की कोशिश

फर्जी अकाउंट में फोटो लगाकर 50 हजार रुपए की डिमांड; संस्कृति जैन ने लोगों को अलर्ट किया

भोपाल।भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के नाम पर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कमिश्नर की फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट तैयार किया और लोगों से रुपए मांगने की कोशिश की। कमिश्नर जैन ने स्वयं इसकी जानकारी सार्वजनिक की और लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

कमिश्नर बोलीं— कोई रुपए मांगे तो इग्नोर करें

संस्कृति जैन ने बताया कि उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठग 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। वह मीटिंग में व्यस्त होने और बैंक ट्रांसफर में समस्या का बहाना देकर एचडीएफसी बैंक में रिया इकरोया नाम के व्यक्ति के खाते में रकम भेजने को कह रहा था।

ठग ने बैंक का

अकाउंट नंबर: 50100553727629

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

IFSC कोड: HDFC0002245

भी भेजा था।

जैसे ही मामला कमिश्नर के संज्ञान में आया, उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी ऐसी मांग पर विश्वास न करें और मामले की जानकारी तुरंत उन्हें दें।

कैसे खुली पोल?

एक व्यक्ति ने संदिग्ध मैसेज देखकर इसकी जानकारी कमिश्नर जैन को दी। जाँच करने पर पता चला कि किसी ने मोबाइल नंबर के साथ उनकी प्रोफाइल फोटो लगाकर फर्जी पहचान बनाई थी। इसके बाद कमिश्नर ने सार्वजनिक रूप से चेतावनी जारी की।

कौन हैं संस्कृति जैन?

भोपाल नगर निगम में पहली बार महिला महापौर और महिला निगम कमिश्नर की जोड़ी काम कर रही है।

संस्कृति जैन से पहले छवि भारद्वाज और प्रियंका दास निगम कमिश्नर रह चुकी हैं।

जैन तीन बार UPSC पास कर चुकी हैं और 2014 में ऑल इंडिया रैंक 11 हासिल की थी। हाल ही में प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें सिवनी कलेक्टर से स्थानांतरित कर भोपाल नगर निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57