Advertisement

मार्शल आर्ट्स नेशनल प्रतियोगिता के लिए अंबिकापुर की बेटियाँ जम्मू-कश्मीर रवाना

मार्शल आर्ट्स नेशनल प्रतियोगिता के लिए अंबिकापुर की बेटियाँ जम्मू-कश्मीर रवाना

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी दस-दस हजार की आर्थिक सहायता, कहा – बेटियां करेंगी प्रदेश का नाम रोशन

अंबिकापुर, 11 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ की धरती पर बेटियों ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने की तैयारी कर ली है। अंबिकापुर की दो होनहार खिलाड़ी — कुमारी निशा वैद और कुमारी संगीता सिंह — नेशनल मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुई हैं।

रवाना होने से पहले दोनों खिलाड़ी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. राजेश अग्रवाल से उनके निवास कार्यालय में सौहार्दपूर्ण मुलाकात के लिए पहुंचीं। मंत्री अग्रवाल ने उन्हें खेल भावना और आत्मविश्वास के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

मंत्री ने कहा कि “निशा और संगीता जैसी बेटियाँ प्रदेश की गौरवशाली खेल परंपरा का प्रतीक हैं। उन्होंने पूर्व में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अनेक पदक जीते हैं। अब नेशनल स्तर पर जाकर छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर का नाम पूरे देश में रोशन करेंगी।”

उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि “खेलों के माध्यम से बेटियाँ आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन रही हैं। प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर प्रोत्साहन दे रही है।” उन्होंने माँ महामाया देवी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे इन दोनों खिलाड़ी बेटियों को सफलता का आशीर्वाद दें, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएं।

अंबिकापुर और सरगुजा क्षेत्र के खेलप्रेमियों में निशा वैद और संगीता सिंह के राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने को लेकर उत्साह है। स्थानीय खेल संघों और कोचों ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05