Advertisement

वर्ली सुसाइड केस: अनंत गरजे, भाई और जीजा पर उकसाने का केस दर्ज

मुंबई। महाराष्ट्र में डॉक्टर गौरी पलवे-गरजे की संदिग्ध मौत ने बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया है। वर्ली पुलिस ने मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक (PA) अनंत गरजे को पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 28 वर्षीय डॉक्टर गौरी पलवे-गरजे की 22 नवंबर (शनिवार) को हुई आत्महत्या के मामले में की गई है।

परिवार का बड़ा आरोप—‘गौरी ने सुसाइड नहीं किया, यह मर्डर है’

गौरी पलवे के परिवार ने आरोप लगाया है कि यह सिर्फ आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि हत्या की आशंका है। परिवार वालों का कहना है कि गौरी मानसिक रूप से मजबूत थी और अचानक फांसी लगाना उनके स्वभाव से मेल नहीं खाता।
परिजनों ने मांग की है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सभी पहलुओं पर गौर किया जाए।

अनंत गरजे का दावा—‘गौरी ने खुद फोन कर बताया कि वह सुसाइड कर रही है’

गौरी के पति अनंत गरजे ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या से कुछ मिनट पहले गौरी ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि वह सुसाइड करने जा रही है।
अनंत ने दावा किया कि उस समय वह मंत्री पंकजा मुंडे के साथ टूर पर थे। फोन आने के बाद उन्होंने तुरंत टूर कैंसिल किया और वापस घर पहुंचे, लेकिन तब तक गौरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

10 महीने की शादी, अवैध संबंध का शक और बढ़ता विवाद

अनंत गरजे और गौरी की शादी को अभी सिर्फ 10 महीने हुए थे। शुरुआती जांच और परिवार के बयान के अनुसार, गौरी को पता चला था कि अनंत गरजे का किसी अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंध है।
इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। पुलिस को कई ऐसे चैट और कॉल डिटेल्स भी मिले हैं, जिनमें तनाव का संकेत मिलता है।

वर्ली पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया

गौरी की मौत के बाद वर्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है—

  • अनंत गरजे (पति)
  • अजय गरजे (अनंत का भाई)
  • शीतल गरजे (जीजा)

तीनों पर IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अनंत गरजे को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

सोसाइटी में मिला फांसी पर लटका शव

गौरी ने वर्ली के आदर्श नगर स्थित ‘महाराष्ट्र मल्टी यूनिट रेजिडेंशियल सोसाइटी’ में अपने घर में फांसी लगाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कॉल डिटेल रिकार्ड (CDR), चैट, CCTV और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच जारी है।

राजनीतिक हलकों में हलचल

क्योंकि अनंत गरजे मंत्री पंकजा मुंडे के करीबी माने जाते हैं, इसलिए इस मामले ने राजनीतिक माहौल में तेजी से हलचल पैदा कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47