छत्तीसगढ़: गाइडलाइन दरों के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, पुतला दहन

जमीन की गाइडलाइन दरों के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन —  सभी जिलों में होगा मुख्यमंत्री का पुतला दहन

रायपुर/29 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार ने भूमि गाइडलाइन दरें बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल दिया है, जो पूरी तरह “जनविरोधी और विकास विरोधी” है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

कांग्रेस ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस पदाधिकारी जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता भी आयोजित करेंगे, जिसमें वे सरकार की नीतियों को “बेनकाब” करने का दावा कर रहे हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को लिखित निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा:

➡ “भूमि की गाइडलाइन दरें आम आदमी को परेशान करने वाली हैं और विकास को बाधित करने वाली हैं। इसलिये कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है। गाइडलाइन दरें वापस लिये जाने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।”

कांग्रेस का कहना है कि नई दरों से आम वर्ग, किसान, मध्यम वर्ग और संपत्ति खरीदने वालों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसी कारण पार्टी ने इसे जनता के हित में बड़ा मुद्दा बताते हुए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।