Advertisement

अंबिकापुर: छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर विशेष सत्र

पुलिस लाइन हायर सेकेंडरी विद्यालय की छात्राओं को नए कानून की जानकारी

महिला अपराधों, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों पर विस्तार से मार्गदर्शन

अंबिकापुर, 06 दिसंबर 2025।सरगुजा पुलिस द्वारा लगाए गए नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी में शनिवार को पुलिस लाइन हायर सेकेंडरी विद्यालय की कक्षा 11वीं और 12वीं की बालिकाओं ने भ्रमण कर अवलोकन किया। प्रदर्शनी के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के नए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एएसपी ने विशेष रूप से महिलाओं पर होने वाले अपराधों से संबंधित धाराओं, सख्त दंड प्रावधानों, त्वरित न्याय प्रक्रिया, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा यातायात सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि नए कानूनों में महिला-सुरक्षा से जुड़े प्रकरणों को पहले से अधिक गंभीरता और गति से निपटाने के प्रावधान शामिल किए गए हैं।

50 से अधिक छात्राएँ रहीं उपस्थित

इस अवसर पर लगभग 50 छात्राएँ,
साथ ही विद्यालय के तीन छात्र-अध्यापक,
व्याख्याता श्री चंदन पांडे,
व्याख्याता श्रीमती कल्पना मिश्रा,
तथा उप निरीक्षक अभय तिवारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को रोजमर्रा की स्थितियों में कानूनों का उपयोग, आत्म-सुरक्षा जागरूकता, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी मार्गदर्शन दिया। छात्राओं ने विषय से जुड़े प्रश्न पूछे और कानूनों को आसानी से समझने हेतु प्रदर्शनी की सराहना की।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47