Advertisement

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने नए कानूनों पर आधारित पुलिस प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अंबिकापुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने सरगुजा पुलिस द्वारा कला केंद्र मैदान में लगाए गए नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम से संबंधित प्रावधानों को देखा और पुलिस विभाग द्वारा आम जनता में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास की सराहना की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

05 दिसंबर 2025 को आयोजित इस प्रदर्शनी में मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध और नए कानूनों के तहत की जाने वाली कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि “नए कानूनों को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास सराहनीय है, इससे आम लोग अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।”

प्रदर्शनी के दौरान रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर श्रीमती तृप्ति सिंह, थाना प्रभारी अंबिकापुर निरीक्षक शिशिरकांत सिंह और सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय ने उपस्थित जनों को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और अपराधों पर होने वाली कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57