Advertisement

अंबिकापुर: गोविंदम होटल से चोरी हुई FRONX कार बिलासपुर में बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिंग रोड अंबिकापुर के गोविंदम होटल परिसर से चोरी गई कार बिलासपुर सरकंडा से जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर, 07 दिसंबर 2025। रिंग रोड स्थित गोविंदम होटल परिसर से चोरी हुई मारुति सुजुकी FRONX कार (CG11BQ9992) को सरगुजा पुलिस ने सरकंडा, बिलासपुर से बरामद कर लिया है। मामले में दूसरी चाबी का उपयोग कर की गई चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन एवं चोरी में उपयोग की गई डुप्लीकेट चाबी जप्त कर ली है।

कैसे हुई चोरी?

26 नवंबर 2025 को आवेदक धर्मेंद्र तिवारी ने थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रिकवरी कंपनी द्वारा सीज की गई यह कार 22 नवंबर को गोविंदम होटल कैंपस में खड़ी की गई थी। वाहन स्वामी हामिद खान द्वारा भुगतान न करने और नोटिस का जवाब न देने पर वाहन को कंपनी ने कब्जे में लिया था। उसी रात अज्ञात चोर कार लेकर फरार हो गए।

रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 321/2025 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बिलासपुर से मिली सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार

साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम सरकंडा, बिलासपुर पहुंची। वहां से चोरी गई कार सादिक हुसैन, हामिद खान और मिथिलेश केवत्य के कब्जे से जप्त की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने गोविंदम होटल परिसर से डुप्लीकेट चाबी लगाकर कार चोरी करना स्वीकार किया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में धारा 238(ग) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सादिक हुसैन, पिता हामिद खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी बलोदा बाजारपारा, अकलतरा चौक, जांजगीर-चांपा
  2. मिथिलेश केवत्य उर्फ बिट्टू, पिता संजय कुमार विश्वास, निवासी बकरेल बजरंग चौक, थाना बलौदा, जांजगीर-चांपा
  3. हामिद खान, पिता छोटे खान, उम्र 55 वर्ष, निवासी बलौदा बाजारपारा, अकलतरा चौक, जांजगीर-चांपा

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जांच टीम

थाना प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी,
सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडेय,
आरक्षक सत्येंद्र दुबे, उमाशंकर साहू, अनिल सिंह, अनिल परिहार, रमेश राजवाड़े
की विशेष भूमिका रही।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47