Advertisement

CG Weather Update: 17 जिलों में शीतलहर अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में तीव्र ठंड

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन हाड़ कंपा देने वाली ठंड, 17 जिलों में शीतलहर अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है और आने वाले 10 से 12 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रायपुर समेत 7 जिलों में तीव्र शीतलहर का खतरा है।

किन जिलों में चलेगी शीतलहर?

शीत लहर की संभावना वाले जिले—
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, कोरबा

तीव्र शीतलहर किन जिलों में?

रायपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा और दुर्ग के कुछ इलाकों में तीव्र शीतलहर (Severe Cold Wave) चलने का अनुमान है।


रायपुर में आज का मौसम

राजधानी में सुबह धुंध छाए रहने के आसार हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • अधिकतम तापमान: 29°C
  • न्यूनतम तापमान: 13°C

प्रमुख शहरों का तापमान (पिछले 24 घंटे)

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
रायपुर 12.3°C 29.8°C
माना 8.4°C 28.5°C
बिलासपुर 10.4°C 29.0°C
पेंड्रा 10.6°C 26.0°C
अंबिकापुर 5.3°C 26.7°C
जगदलपुर 9.9°C 29.2°C
दुर्ग 8.9°C 30.9°C

माना एयरपोर्ट में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका है। यहां रात के बाद बहने वाली बर्फीली हवा शरीर के भीतर तक असर डाल रही है।


सरगुजा संभाग में ठंड का कहर

अंबिकापुर के मैनपाट में बर्फ जमने जैसी स्थिति बनी रही। सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
इन इलाकों में कड़ाके की ठंड सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ चुकी है।


विशेषज्ञों की राय

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि

  • दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद ठंड और बढ़ सकती है
  • यदि पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं हुआ, तो रात का तापमान और गिर सकता है

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47