Advertisement

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत: संविदा वेतन वृद्धि तय, पुरानी पेंशन पर जल्द फैसला

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ–महासंघ की विद्युत कंपनी चेयरमैन से बैठक संपन्न

संविदा कर्मियों की वेतन वृद्धि पर अंतिम निर्णय, इसी माह जारी होगा आदेश
पुरानी पेंशन बहाली की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द होगा निर्णय

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ–महासंघ के पदाधिकारियों की आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को विद्युत कंपनी के चेयरमैन के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्युत कर्मियों एवं पेंशनरों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बिजली बिल में छूट और सोलर रूफटॉप को लेकर विरोध

बैठक में अखिल भारतीय मंत्री एवं उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ श्री राधेश्याम जायसवाल ने विद्युत नियमित कर्मचारियों, पेंशनरों और अधिकारियों के आवासीय परिसरों में सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापना की अनिवार्यता को लेकर आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को सामने रखा।

उन्होंने अनुषंगी लाभ के तहत विद्युत देयक में दी जा रही 50 एवं 25 प्रतिशत छूट बंद किए जाने को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल अंतरण योजना 2010 का उल्लंघन बताते हुए प्रबंधन के इस एकतरफा फैसले का कड़ा विरोध किया और कर्मचारियों को दी जा रही छूट पूर्ववत जारी रखने की मांग की।

इस पर विद्युत कंपनी के चेयरमैन ने सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सोलर योजना में कर्मचारियों को राहत

महासंघ की मांग पर यह सहमति बनी कि जिन विद्युत कर्मचारियों का स्वयं का मकान नहीं है, वे शपथ पत्र देकर इस योजना की अनिवार्यता से छूट प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, कर्मचारियों को सोलर पैनल लगाने के लिए बिना ब्याज 100 प्रतिशत ऋण प्रदान कर प्रोत्साहित करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।


पुरानी पेंशन बहाली पर बड़ा अपडेट

बैठक में 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भी चर्चा हुई। बताया गया कि इस संबंध में प्रक्रिया अंतिम चरण में है और शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अंतिम निर्णय एवं आदेश जारी किया जाएगा।


संविदा कर्मियों के वेतन वृद्धि पर सहमति

संविदा कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को लेकर बताया गया कि इस पर अंतिम निर्णय लिया जा चुका है। इसी माह होने वाली बीओडी (Board of Directors) बैठक में अनुमोदन के बाद आदेश जारी किए जाएंगे।


बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में संगठन की ओर से:

  • अखिल भारतीय मंत्री व विद्युत प्रभारी – राधेश्याम जायसवाल
  • अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के उपमहामंत्री – हरीश चौहान
  • महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष – संजय तिवारी
  • प्रांतीय महामंत्री – नवरतन बरेठ
  • कार्यकारी अध्यक्ष – तेज प्रताप सिन्हा
  • कोषाध्यक्ष –  कोमल देवांगन
  • प्रांतीय संगठन मंत्री –  के. एन. यादव
  • सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47