Advertisement

अंबिकापुर में डीजल चोरी का खुलासा: 200 किमी पीछा कर रतनपुर से आरोपी गिरफ्तार

खड़े ट्रक से डीजल चोरी का पर्दाफाश, रतनपुर से आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर, 13 दिसंबर 2025/ खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने रतनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस टीम ने करीब 200 किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपी और उसके साथी धारदार हथियार दिखाकर ट्रक चालकों को डराते थे और डीजल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

प्रार्थी अवधेश कुमार सिंह (उम्र 35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 40 छावनी भिलाई, जिला दुर्ग ने थाना कोतवाली अंबिकापुर में 11 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एएचटीसी सोम लॉजिस्टिक कंपनी, भिलाई का अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक CG 07 BS 4038 सीमेंट लेकर अंबिकापुर पहुंचा था।

दिनांक 10 नवंबर 2025 की रात ट्रक अनलोड नहीं हो पाने के कारण रिंग रोड में खड़ा कर चालक सो रहा था। रात करीब 3 बजे डीजल टंकी की ओर से आवाज आने पर देखा तो 3–4 युवक चेहरा बांधे हुए डीजल निकाल रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और गुप्ती से मारपीट की और डीजल बर्तनों में भरकर फरार हो गए।

दर्ज हुआ अपराध, शुरू हुई जांच

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 860/2025, धारा 309(4), 309(6), 312 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हीरालाल लोनी, रोहित लोनी, ध्रुव लोनी और बसंत लोनी की पहचान की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

200 किमी पीछा कर रतनपुर में पकड़ा गया आरोपी

कोतवाली अंबिकापुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सफेद कार में अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और रतनपुर के पास से आरोपी रितेश तिवारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

वाहन, डीजल और सामान जब्त

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बलेनो कार (क्रमांक MP 65 ZB 3139), करीब 200 लीटर डीजल और पाइप जब्त किया गया है।

कई थानों में दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार आरोपी रितेश तिवारी के विरुद्ध—

  • थाना गांधीनगर: 1 मामला
  • थाना मणिपुर: 1 मामला
  • थाना लखनपुर: 2 मामले
  • थाना जयनगर: 1 मामला
    पहले से दर्ज हैं।

दिनांक 13 दिसंबर 2025 को आरोपी रितेश तिवारी पिता बद्रीनाथ तिवारी (28 वर्ष) निवासी ग्राम रस्मोहनी, थाना जयपुर, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली अंबिकापुर से एएसआई अदीप सिंह, नितिन सिन्हा, अमित विश्वकर्मा, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह, जीतेश साहू, रमन मंडल एवं बृजेश राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47