Advertisement

सरगुजा में सड़क हादसे रोकने पहल: eDAR के आधार पर 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, संयुक्त निरीक्षण

अंबिकापुर, 15 दिसंबर 2025। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से Electronic Detailed Accident Report (eDAR) के आधार पर सरगुजा जिले में चिन्हित 10 ब्लैक स्पॉट (दुर्घटनाजन्य क्षेत्र) का सरगुजा पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

दिनांक 14.12.2025 को चयनित इन ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटनाओं की संभावनाओं का आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यों पर चर्चा की गई।


चिन्हित 10 ब्लैक स्पॉट इस प्रकार हैं:

1️⃣ लुचकी के घाट काली मंदिर के निकट से रघुकुल फ्यूल्स
2️⃣ लुंड्रा चौक से पूनम फ्यूल्स
3️⃣ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली से सम्राट पेट्रोल पंप
4️⃣ बनारस रोड तरणताल से बाबरा पेट्रोल पंप
5️⃣ रिंग रोड बिलासपुर चौक से आदित्य ज्योति होटल के निकट
6️⃣ रिंग रोड आकाशवाणी चौक से विशाल मेगा मार्ट
7️⃣ बनारस रोड पीजी कॉलेज ग्राउंड से मिश्रा स्वीट्स
8️⃣ रिंग रोड चांदनी चौक से शहीद चौक
9️⃣ नवापारा चौक से संगवारी स्वास्थ्य केंद्र
🔟 विश्वास मेडिकल बतौली से पंचायत भवन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दुर्घटना रोकने के लिए प्रस्तावित सुधार

संयुक्त निरीक्षण के दौरान चयनित ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने हेतु—
✔️ रिफ्लेक्टर
✔️ रंबल स्ट्रिप
✔️ रेडियम साइन बोर्ड
✔️ रोड लाइट
✔️ दुर्घटना चेतावनी संकेतक बोर्ड

जैसे आवश्यक सुधार कार्यों की पहचान की गई। इन सुधारों के लिए विभाग प्रमुखों द्वारा शासन को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।


निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी

🔹 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा —  अमोलक सिंह ढिल्लो
🔹 यातायात प्रभारी —  विजय कैवर्त्य
🔹 राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण / लोक निर्माण विभाग से —
 निखिल लकड़ा, गौतम नरवरिया, नवीन सिन्ह, एन.एस. ध्रुव, श्री बसंत खाखा


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47