Today in History 16 December: इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं, जन्म और निधन

इतिहास के पन्नों में आज: 16 दिसंबर | Today in History

हर दिन इतिहास में कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिन्होंने दुनिया, देश और समाज की दिशा बदल दी। 16 दिसंबर का दिन भी ऐतिहासिक, वैज्ञानिक, राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं के लिए जाना जाता है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1707 – जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।

1824 – ग्रेट नॉर्थ हॉलैंड नहर का उद्घाटन किया गया।

1889 – ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम और रानी मेरी ने स्वीकार किया, जिससे शासन में जनता के अधिकारों को मान्यता मिली।

1920 – चीन के कान्सू प्रांत में आए भीषण भूकंप में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हुई।

1927 – ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने न्यू साउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया।

1929 – कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी में नहर की खुदाई का कार्य शुरू किया।

1938 – जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की।

1945 – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फूमिमारो कोनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने के बजाय आत्महत्या कर ली।

1951 – हैदराबाद में विश्व प्रसिद्ध सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गई।

1958 – कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत हुई।

1959 – पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की जान गई।

1960 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दो विमानों की टक्कर में 136 लोगों की मौत हुई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

1971 – भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1985 – तमिलनाडु के कलपक्कम में भारत के पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (FBTR) की स्थापना की गई।

1993 – नई दिल्ली में ‘सभी के लिए शिक्षा’ (Education for All) सम्मेलन की शुरुआत हुई।

1999 – गोलन पहाड़ियों के मुद्दे पर सीरिया और इज़राइल के बीच वार्ता विफल रही।

2002 – बांग्लादेश ने विजय दिवस मनाया।

2006 – नेपाल में अंतरिम संविधान को अंतिम रूप दिया गया, जिसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश प्रमुख के पद से हटाया गया।

2008 – केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण के लिए गठित चड्ढा समिति की सिफारिशों को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी।

2012 – दिल्ली में चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। बाद में पीड़िता की मौत हो गई और दोषियों को फांसी की सजा दी गई।

2013 – फिलीपींस की राजधानी मनीला में बस पलटने से 18 लोगों की मौत और 20 घायल हुए।

2014 – पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल पर तहरीक-ए-तालिबान के आतंकी हमले में 145 लोगों की मौत हुई, जिनमें अधिकांश स्कूली बच्चे थे।


आज के दिन जन्मे महान व्यक्ति

1937 – भारत के महान मुक्केबाजों में शामिल हवा सिंह का जन्म हुआ।


आज के दिन निधन

1515 – पुर्तगाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक का निधन।

1971 – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय वीर सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन।

2002 – प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल शकीला बानो का निधन।