Advertisement

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय जाने से पहले पुलिस ने रोका

रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने लगे, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।

पुलिस–कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी

भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस का आरोप—भाजपा का षड्यंत्र उजागर

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का षड्यंत्र अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।

वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47