Advertisement

गौतम विश्वकर्मा बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत

गौतम विश्वकर्मा बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत

भाजपा ने गौतम विश्वकर्मा को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया। छोटी जिम्मेदारियों से प्रदेश स्तर तक पहुंचे गौतम विश्वकर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे गौतम विश्वकर्मा को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गौतम विश्वकर्मा के निवास पहुंचकर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

गौतम विश्वकर्मा ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छोटे कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े और निरंतर मेहनत के बल पर आज प्रदेश कार्यसमिति तक पहुंचने का अवसर मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।

स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ मार्गदर्शक संजीव सेठ, नीलेश तिवारी, रवि जायसवाल, संदीप ताम्रकार, संजय एक्का, सुरेंद्र सोनी, नंदू ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47