
नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्डो का आरक्षण संपन्न
सूरजपुर 08 मार्च 2021/ आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्डो के लिये आरक्षण की कार्यवाही विभिन्न राजनीतिक दलों के उपस्थिति में संपन्न हुई।
आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में अपर कलेक्टर एसएन मोटवानी, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, डिप्टी कलेक्टर वहीदुर्ररहमान, परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रेमनगर की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शी ढंग से की गई जिसमें पूरी कार्यवाही की विडीयों रिकार्डिंग भी कराई गई है। इस दौरान संबंधित वार्डो के जनप्रतिनिधि एवं आम जन उपस्थित थे नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्डो की आरक्षण कार्यवाही में वार्ड क्रमांक- 01 स्वामी विवेकानंद वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 02 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड अ.ज.जा. महिला, वार्ड क्रमांक 03 कुशाभाउ ठाकरे वार्ड अ.ज.जा. महिला, वार्ड क्रमांक 04 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड अना. मुक्त, वार्ड क्रमांक 05 पं दीनदयाल वार्ड अ.ज.जा. मुक्त, वार्ड क्रमांक 06 महात्मा गांधी वार्ड अ.ज.जा. मुक्त, वार्ड क्रमांक 07 नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड अना. मुक्त, वार्ड क्रमांक 08 डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अ.ज.जा. मुक्त, वार्ड क्रमांक 09 भारत माता वार्ड अना. मुक्त, वार्ड क्रमांक 10 चन्द्र शेखर सिंह वार्ड अना. महिला, वार्ड क्रमांक 11 शहीद भगत सिंह वार्ड अना. महिला, वार्ड क्रमांक 12 रानी दुर्गावती वार्ड अ.ज.जा. महिला, वार्ड क्रमांक 13 राजमोहनी देवी वार्ड अ.ज.जा मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 बीरसा मुन्डा वार्ड अ.ज.जा. मुक्त, वार्ड क्रमांक 15 लरंग साय वार्ड अ.ज.जा. मुक्त हेतु आरक्षित किया गया है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]









